News & Updates
• स्कूल चलो अभियान
+91 9927848143
Sahara Vikas Trust
"सेवा, समर्पण और सशक्तिकरण की नई पहचान"
Member Apply Volunteer Apply

संगठन परिचय

सहारा विकास ट्रस्ट की विचारधारा व पृष्ठभूमि

सहारा विकास ट्रस्ट (रजि.) एक पंजीकृत सामाजिक एवं जनकल्याणकारी संस्था है, जिसकी स्थापना अक्टूबर वर्ष 2024 में समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के उद्देश्य से की गई। ट्रस्ट का पंजीकरण संख्या 177 है। हमारा मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में कार्य करना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण, युवा कौशल विकास तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करना है। सहारा विकास ट्रस्ट सामाजिक समरसता, मानव सेवा और जनहित के कार्यों के प्रति समर्पित है। संस्था विभिन्न सामाजिक जागरूकता अभियानों, स्वास्थ्य शिविरों, पौधारोपण, शिक्षा सहायता तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का निरंतर प्रयास कर रही है। हमारा विश्वास है कि प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने, शिक्षा प्राप्त करने, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलना चाहिए। इसी सोच के साथ हमारा संकल्प है—"भारत बने खुशहाल।"

सामाजिक विकास का मिशन

जनसेवा एवं समाज विकास

"सहारा विकास ट्रस्ट का मिशन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में निःस्वार्थ सेवा करते हुए समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है। हमारा उद्देश्य जागरूक, आत्मनिर्भर और समृद्ध समाज का निर्माण करना तथा मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है।"

विकसित भारत का हमारा संकल्प

आत्मनिर्भर व सशक्त समाज

"एक ऐसे भारत का निर्माण करना जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, सम्मानजनक रोजगार और समान अवसर उपलब्ध हों। हमारा विज़न 'भारत बने खुशहाल' के संकल्प के साथ एक सशक्त, समृद्ध, शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण करना है।"

अध्यक्षीय एवं मुख्य संदेश

सहारा विकास ट्रस्ट का मुख्य नेतृत्व विचार

संदेश

"सहारा विकास ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के प्रत्येक धार्मिक व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला संरक्षण और सामाजिक सेवा का लाभ लेना है। हमारा विश्वास है कि सामूहिक प्रयास से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। मैं अपने सभी सहयोगियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों से आग्रह करता हूं कि वे अपने विश्वासपात्रों को सहयोग में आगे बढ़ाएं। आइए, हम सब मिलकर एक शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का संकल्प लें। धन्यवाद। रियाज़ अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष सहारा विकास ट्रस्ट"

— RIYAZ AHMED

मुख्य मार्गदर्शक व संरक्षक

वरिष्ठ पदाधिकारी व संरक्षक

संगठन के मुख्य मार्गदर्शक मण्डल

MD. Ikhlak

State President Dehli

SONIYA

National Treasurer

Gulbahar Rahi

National Vice president

RIYAZ AHMED

National President

सहारा विकास ट्रस्ट सदस्य व कार्यकर्ता

समर्पित कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक

Mustakeem

समाज सेवक

अभियान एवं कार्यक्रम वीडियो

सहारा विकास ट्रस्ट की गतिविधियाँ एवं वीडियो

वीडियो उपलब्ध नहीं हैं।

मुख्य लक्ष्य एवं प्रोजेक्ट्स

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज सुधार प्रकल्प

नि: शुल्क शिक्षा

गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों और युवाओं को शिक्षा, शैक्षणिक मार्गदर्शन, जागरूकता तथा कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करना।

मुख्य सेवा एवं विकास अभियान

मानव सेवा, शिक्षा एवं जन-जागरण

हाल के सामाजिक कार्य

मैदानी स्तर पर हुए ट्रस्ट के कार्य

सहारा विकास ट्रस्ट द्वारा गांव नन्हेडा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

नागल (सहारनपुर)। विकास खंड नागल के गांव नन्हेड़ा में सोमवार को सहारा विकास ट्रस्ट एवं गनी हेल्थ केयर क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 110 मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर का आयोजन गांव निवासी शहनवाज पुत्र जव्वाद के आवास पर किया गया। शिविर में पहुंचे मरीजों में दर्द,बीपी, थायराइड, नजला- जुकाम, खांसी, बुखार और अस्थमा से संबंधित समस्याएं सामने आईं। चिकित्सक डॉ. मोहसीन अली ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रियाज़ अहमद ने कहा कि सहारा विकास ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में जनहित के कार्य करने के लिए प्रयासरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।शिविर में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष गुलबहार, ट्रस्ट ग्राम अध्यक्ष अजमल चौधरी, शहनवाज, मुजस्सिम, विनीत, अजीम, शाहिद, तबस्सुम सहित अन्य मौजूद रहे। है:

सहारा विकास ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान चलाने का निर्णय

सहारा विकास ट्रस्ट की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष रियाज़ अहमद ने की। बैठक में ट्रस्ट द्वारा संचालित सामाजिक कार्यक्रमों, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 'पौधारोपण पखवाड़ा' चलाया जाएगा। जिसके तहत "एक पेड़ अपनी माँ के नाम" अभियान की शुरुआत की जाएगी।अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों के सहयोग से अधिक से अधिक छायादार एवं फलदार पौधे लगाए जाएंगे तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। ट्रस्ट ने सभी ग्रामवासियों से इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

स्कूल चलो अभियान

शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर, ट्रस्ट ने लोगों को जागरूक किया

80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को शत-शत नमन।।

चित्र दीर्घा (गैलरी)

सहारा विकास ट्रस्ट के कार्यों व सेवा की झलकियाँ

वैधानिक दस्तावेज़

सरकारी पंजीकरण एवं आधिकारिक प्रमाण पत्र

Chat on WhatsApp Call Support Office
Robot Assistant
Get Support
ID Card Certificate
Donate
Call Now